
आज के समय में बिजली के बढ़ते बिल और पावर कट की समस्या से परेशान लोग तेजी से सोलर सिस्टम की तरफ रुख कर रहे हैं। खासकर जिनके घर में AC, फ्रिज, वॉशिंग मशीन जैसे भारी उपकरण हैं, उनके लिए 5KW का सोलर सिस्टम एक बेहतरीन विकल्प बन चुका है। लेकिन इसे लगवाने से पहले यह जानना जरूरी है कि इसका खर्च कितना आएगा, कौनसा सिस्टम सही रहेगा, और कौनसे इन्वर्टर व बैटरी का चुनाव करें।
5KW Solar सिस्टम का क्या मतलब है?
5KW का मतलब है कि आपका सोलर सिस्टम एक घंटे में 5 यूनिट (5kWh) बिजली उत्पन्न कर सकता है। अगर दिन में 5 से 6 घंटे अच्छी धूप मिले, तो यह सिस्टम प्रतिदिन लगभग 20 से 25 यूनिट बिजली बना सकता है। यह उन घरों के लिए सबसे उपयुक्त है जहाँ मासिक बिजली खपत 500 से 800 यूनिट के बीच होती है। इस सिस्टम में आमतौर पर 10 से 12 सोलर पैनल (450W से 500W प्रत्येक) लगाए जाते हैं और इन्हें लगाने के लिए छत पर करीब 400 से 450 वर्गफुट की जगह चाहिए होती है।
5KW Solar सिस्टम On-Grid सही रहेगा या Off-Grid?
यह फैसला आपकी जरूरत और आपके इलाके की बिजली आपूर्ति पर निर्भर करता है। On-Grid सिस्टम में सोलर पैनल से बनी बिजली सीधे ग्रिड (सरकारी बिजली लाइन) से जुड़ी होती है। जब सोलर से ज्यादा बिजली बनती है तो वो ग्रिड में चली जाती है और जब कम बनती है तो ग्रिड से ली जाती है। इसमें बैटरी की जरूरत नहीं होती, इसलिए यह सस्ता पड़ता है। यह उन लोगों के लिए आदर्श है जिनके इलाके में पावर कट कम होता है।
Off-Grid सिस्टम में बैटरी बैंक होता है जो दिन में बनी बिजली को स्टोर करता है और रात में या पावर कट के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है। यह उन क्षेत्रों के लिए बेहतर है जहाँ बिजली कटौती ज्यादा होती है या जहाँ ग्रिड कनेक्शन उपलब्ध नहीं है। On-Grid की तुलना में यह थोड़ा महंगा पड़ता है क्योंकि इसमें बैटरी और इन्वर्टर का अतिरिक्त खर्च जुड़ता है।
5KW Solar System कितने का पड़ेगा?
ऊपर दी गई टेबल में दोनों सिस्टम की कीमतें दी गई हैं। On-Grid 5KW सोलर सिस्टम की कुल लागत करीब ₹2,20,000 से ₹2,60,000 के बीच आती है। वहीं Off-Grid सिस्टम में बैटरी और इन्वर्टर जुड़ने से यह ₹3,20,000 से ₹3,80,000 तक जा सकता है। इन कीमतों में सोलर पैनल, माउंटिंग स्ट्रक्चर, वायरिंग और इंस्टॉलेशन चार्ज शामिल हैं।
PM सूर्यघर योजना की सब्सिडी
On-Grid सोलर सिस्टम लगवाने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की PM सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत बड़ी राहत मिलती है। 5KW के On-Grid सोलर सिस्टम पर ₹78,000 की सीधी सब्सिडी मिलती है, जो सीधे आपके बैंक खाते में आती है। इस सब्सिडी के बाद 5KW On-Grid सोलर सिस्टम की वास्तविक कीमत सिर्फ ₹1,42,000 से ₹1,82,000 रह जाती है, जो इसे एक बेहद किफायती निवेश बनाती है। सब्सिडी के लिए आप pmsuryaghar.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
5KW Solar सिस्टम के लिए कौनसी इन्वर्टर-बैटरी लगाए?
अगर आप Off-Grid या Hybrid सोलर सिस्टम लगवाना चाहते हैं, तो सही इन्वर्टर और बैटरी का चुनाव बेहद जरूरी है। एक गलत चुनाव आपके पूरे निवेश को नुकसान पहुंचा सकता है।
बेस्ट इन्वर्टर विकल्प
Luminous Solar NXI 7.5KVA/48V एक बेहतरीन और भरोसेमंद विकल्प है। यह 5KW के सोलर लोड को आसानी से संभाल सकता है, इसमें MPPT चार्ज कंट्रोलर इनबिल्ट होता है और यह ग्रिड टाई और ऑफ-ग्रिड दोनों मोड में काम करता है। इसकी कीमत करीब ₹35,000 से ₹40,000 के बीच है। Luminous एक जानी-मानी भारतीय कंपनी है जिसकी सर्विस और वारंटी सपोर्ट अच्छी है।
Microtek Solar MPPT 5KVA/48V भी एक किफायती और टिकाऊ विकल्प है जो 5KW सोलर सिस्टम के लिए उपयुक्त है। इसमें इनबिल्ट MPPT टेक्नोलॉजी है जो बिजली उत्पादन को अधिकतम करती है और बैटरी को ओवरचार्ज होने से बचाती है। इसकी कीमत लगभग ₹28,000 से ₹33,000 के आसपास रहती है।
बेस्ट बैटरी विकल्प
5KW सोलर सिस्टम के लिए आमतौर पर 4 बैटरी का बैंक (48V) तैयार किया जाता है जो 6 से 8 घंटे का बैकअप दे सकता है।
Livguard Solar Battery (150Ah, 12V) सोलर के लिए खास तौर पर डिज़ाइन की गई बैटरी है जो डीप साइकिल उपयोग के लिए बनाई गई है। यह तेज चार्जिंग और लंबी उम्र के लिए जानी जाती है। इसकी कीमत करीब ₹14,000 से ₹16,000 प्रति बैटरी है। 4 बैटरी का बैंक बनाने पर लगभग ₹56,000 से ₹64,000 का खर्च आएगा।
Amaron Quanta Solar Battery (150Ah) भी बाजार में एक बेहद लोकप्रिय और टिकाऊ विकल्प है। यह लो मेंटेनेंस बैटरी है जो भारतीय मौसम में बेहतर परफॉर्म करती है। इसकी कीमत प्रति बैटरी ₹13,000 से ₹15,000 के बीच होती है।
5KW Solar सिस्टम से महीने की कितनी बिजली बचत होगी?
यह सबसे महत्वपूर्ण सवाल है जो हर खरीदार के मन में होता है। 5KW सोलर सिस्टम औसतन प्रतिदिन 20 से 25 यूनिट बिजली बनाता है। इस हिसाब से महीने में 600 से 750 यूनिट बिजली का उत्पादन हो सकता है। अगर आपके राज्य में बिजली की दर ₹7 से ₹8 प्रति यूनिट है, तो आप हर महीने ₹4,200 से ₹6,000 तक की बिजली बचत कर सकते हैं।
On-Grid सिस्टम में जो बिजली आप इस्तेमाल नहीं करते वो ग्रिड में जाती है और नेट मीटरिंग के जरिए उसका क्रेडिट आपके बिजली बिल में मिलता है, जिससे बचत और भी ज्यादा हो सकती है। इस तरह 5KW On-Grid सोलर सिस्टम सब्सिडी के बाद मात्र 3 से 4 साल में अपनी पूरी लागत वापस कर देता है और बाकी 20 से 25 साल तक लगभग मुफ्त बिजली देता रहता है।
यह भी पढ़े – 👉 क्या मैं 3kW Solar पर 2 एसी चला सकता हूं? बिजली लोड और खर्च का पूरा हिसाब देखे