Eastman 400Ah Battery: अब इन्वर्टर के साथ 2 बैटरी लगाने की जरुरत नहीं! जानिए लेटेस्ट रेट और फीचर्स

गर्मियों का सीजन आते ही हर घर में बिजली कटौती एक बड़ी समस्या बन जाती है। तेज आंधी-तूफान और हवाएं चलने से बिजली के खम्भे गिर जाते हैं, तार टूट जाते हैं और घरों में अचानक अंधेरा छा जाता है। ऐसे में लोग इन्वर्टर और बैटरी खरीदने की सोचते हैं, लेकिन दुकानदार अक्सर कह देते हैं की “1000VA का इन्वर्टर ले लो और साथ में 150Ah की बैटरी लगा लो।”

Eastman 400Ah Battery price

लेकिन सच यह है कि 150Ah की बैटरी सिर्फ 2 से 4 घंटे का ही बैकअप दे पाती है, जबकि कई इलाकों में रोज़ 7 से 10 घंटे की बिजली कटौती होती है। अगर आपके घर में लाइट, पंखा, फ्रिज और कूलर यह सब एक साथ चलते हैं, तो 400 वाट तक का लोड आसानी से बन जाता है और 150Ah की बैटरी इस लोड पर बहुत जल्दी खत्म हो जाती है।

क्या 400Ah की बैटरी सच में आती है?

जी हाँ! बाज़ार में अब भारत की सबसे ज़्यादा क्षमता वाली बैटरी आ गई है. Eastman Platinum Series 400Ah Tall Tubular Battery। यह बैटरी उन सभी लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो लंबे पावर कट से परेशान हैं और बार-बार बैटरी बदलने या कई बैटरियाँ जोड़ने की झंझट से बचना चाहते हैं।

अगर आप सोचते हैं कि एक ही बैटरी में इतनी क्षमता कैसे हो सकती है, तो इसका जवाब है Eastman की एडवांस्ड Tall Tubular टेक्नोलॉजी। यह डिज़ाइन ज़्यादा एनर्जी स्टोरेज की अनुमति देता है और साथ ही बैटरी की लाइफ भी लंबी होती है।

मुख्य स्पेसिफिकेशन्स (Key Specifications)

विशेषता    जानकारी
Capacity  400Ah
Voltage  12V
Battery TypeTall Tubular
Recommended Inverter700VA – 2000VA
Backup (400W लोड पर)लगभग 8–9 घंटे
Weight लगभग 90+ kg
Warranty     10 साल (60+60 महीने)
कीमत₹30,000 – ₹35,000

घर में कौन-कौन से उपकरण चला सकते हैं?

एक सामान्य घर में बिजली जाने पर जो उपकरण चलाए जाते हैं, उनका कुल लोड लगभग 400 वाट तक होता है। Eastman 400Ah Battery इस पूरे लोड को बड़े आराम से संभाल सकती है। इस बैटरी पर आप एक साथ निम्नलिखित उपकरण चला सकते हैं:

  • – LED लाइटें
  • – पंखे
  • – फ्रिज
  • – कूलर
  • – वॉशिंग मशीन (सीमित उपयोग)

यानी आपके घर की ज़रूरी सभी चीज़ें यह बैटरी एक साथ चला सकती है और वो भी पूरी रात के लिए।

कितना बैकअप मिलेगा?

400 वाट के लोड पर फुल चार्ज Eastman 400Ah Battery लगभग 9 घंटे तक बैकअप देती है। सोचिए  अगर आपके इलाके में रोज़ रात 7-8 घंटे बिजली जाती है, तो 150Ah की बैटरी से आपका काम नहीं चलेगा। लेकिन Eastman 400Ah Battery के साथ आप पूरी रात चैन की नींद सो सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकेगी, खाना खराब नहीं होगा और रात में गर्मी से परेशान नहीं होना पड़ेगा।

यह बैटरी खासकर उन जगहों के लिए एकदम सही है जहाँ लंबे पावर कट (7–10 घंटे) रोज़ाना होते हैं।

शानदार फीचर्स जो इसे बनाते हैं खास

1. AquaTrap Technology

इस बैटरी में AquaTrap Technology का इस्तेमाल किया गया है जिसकी वजह से पानी का नुकसान बहुत कम होता है। आम बैटरियों में दो-तीन साल बाद नियमित रूप से पानी भरना पड़ता है, लेकिन इस तकनीक की वजह से लंबे समय तक पानी डालने की ज़रूरत नहीं पड़ती।

2. Path Break Technology

Eastman ने इस बैटरी में Path Break Technology का उपयोग किया है जो बैटरी को इंटर्नल डैमेज से बचाती है और उसकी लाइफ को लंबा करती है।

3. Deep Discharge Recovery

यह एक बेहद काम का फीचर है। अगर आप घर से कहीं बाहर जाते हैं और 3 महीने तक भी बैटरी को चार्ज नहीं करते, तो भी यह बैटरी डीप डिस्चार्ज नहीं होती। वापस आने पर यह आसानी से रिकवर हो जाती है और काम करना शुरू कर देती है।

4. 5% Extra Backup Capacity

मानक बैटरियों की तुलना में इसमें 5% अधिक बैकअप क्षमता मिलती है, जिससे हर बार थोड़ा ज़्यादा बैकअप मिलता है।

5. कम Fumes और Safe Design

इस बैटरी से बहुत कम गैस और धुआं निकलता है, जिससे इसे घर के अंदर रखना भी सुरक्षित है।

6. Efficient Recharging

रीचार्ज में कम बिजली की खपत होती है, जिससे आपका बिजली बिल भी नियंत्रण में रहता है।

वारंटी 10 साल की निश्चिंती

Eastman 400Ah Battery के साथ मिलती है पूरे 10 साल की वारंटी, जो इसे बाज़ार में उपलब्ध अन्य बैटरियों से कहीं बेहतर बनाती है।

  • 5 साल Replacement Warranty: अगर कोई भी समस्या आती है तो पूरी बैटरी बदली जाएगी।
  • 5 साल Pro-Rata Warranty: बाकी 5 साल में प्रोडक्ट की कंडीशन के हिसाब से सहायता मिलती है।

फायदे जो 150Ah या 200Ah से कहीं आगे हैं

1. एक ही बैटरी में ज़्यादा पावर

400Ah की एक बैटरी 3 से 4 छोटी बैटरियों के बराबर होती है। इससे जगह भी बचती है और जटिल वायरिंग की भी ज़रूरत नहीं पड़ती, जिससे इंस्टॉलेशन भी आसान हो जाता है।

2. Cost-Effective Investment

अगर आप 4×100Ah बैटरी अलग-अलग खरीदते हैं तो उनकी कुल कीमत Eastman 400Ah से ज़्यादा बैठेगी। एक बार में ज़्यादा इन्वेस्टमेंट ज़रूर लगती है, लेकिन लंबे समय में यह एक फ़ायदेमंद सौदा है।

3. High Resale Value

जब बैटरी पुरानी हो जाए, तब भी आपको 30 से 40% तक कीमत वापस मिल सकती है, जो कि छोटी बैटरियों के मुकाबले काफ़ी बेहतर है।

4. Low Maintenance

AquaTrap Technology के कारण लंबे समय तक पानी डालने की ज़रूरत नहीं पड़ती। एक बार लगाओ और सालों तक निश्चिंत रहो।

5. Long Power Cut वाले इलाकों के लिए एकदम सही

जहाँ रोज़ 7 से 10 घंटे बिजली जाती हो, वहाँ यह बैटरी एक लाइफसेवर की तरह काम करती है।

कीमत कितनी है?

Eastman 400Ah Battery की कीमत अलग-अलग लोकेशन और डीलर के अनुसार ₹30,000 से ₹35,000 के बीच है। यह कीमत सुनकर कुछ लोग ज़रूर सोचेंगे कि यह महंगी है। लेकिन जब आप हिसाब लगाते हैं की 4 छोटी बैटरियाँ, बार-बार मेंटेनेंस, कम बैकअप, जल्दी खराब होने का खतरा, तो Eastman 400Ah एक स्मार्ट और किफ़ायती निवेश साबित होती है।

Leave a Comment

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें WhatsApp Icon