अगर आप अपने घर या बिजनेस के लिए ऐसा सोलर पैनल ढूंढ रहे हैं, जो कम जगह में ज्यादा बिजली बनाए और आने वाले कई सालों तक भरोसेमंद रहे तो Loom Solar का SHARK 730W HJT Bifacial Solar Panel इस समय एक दमदार विकल्प बनकर सामने आया है। भारत में बढ़ती बिजली दरों और नेट मीटरिंग जैसी सुविधाओं के चलते हाई-वॉट सोलर पैनल्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है, और इसी ट्रेंड को देखते हुए यह पैनल खास चर्चा में है।

मजबूती और लंबी वारंटी
Loom Solar का यह पैनल HJT (Heterojunction Technology) पर आधारित है, जिसे दुनिया भर में नई-जनरेशन सोलर टेक्नोलॉजी माना जाता है। HJT टेक्नोलॉजी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह ज्यादा तापमान में भी बेहतर परफॉर्मेंस देती है। इस पैनल का टेम्परेचर कोएफिशिएंट सिर्फ -0.29%/°C है, यानी तेज गर्मी में भी पावर लॉस काफी कम होता है, जो भारतीय मौसम के हिसाब से बहुत जरूरी है।
इसकी बिल्ड क्वालिटी भी प्रीमियम है। इसमें 2.0 mm कोटेड फ्रंट ग्लास और सेमी-टेम्पर्ड बैक ग्लास दिया गया है, जिससे यह बर्फ, तेज हवा और भारी बारिश जैसी कंडीशन्स में भी सुरक्षित रहता है। यह पैनल 5400 Pa स्नो लोड और 2400 Pa विंड लोड तक सहन कर सकता है। कंपनी इसमें 30 साल की लीनियर परफॉर्मेंस वारंटी और 15 साल की प्रोडक्ट वारंटी देती है, जो इसे लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट बनाती है।
साइज और टेक्निकल डिटेल्स
Loom Solar SHARK 730W पैनल का साइज 2384 x 1303 x 33 mm है और वजन करीब 38.3 किलोग्राम है। यह पैनल MNRE Approved होने के साथ-साथ IEC, CE, BIS और ISO Certified भी है, यानी यह इंटरनेशनल क्वालिटी और सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पर पूरी तरह खरा उतरता है।
इंटरनेट पर उपलब्ध टेक्निकल रिपोर्ट्स और यूजर रिव्यूज के मुताबिक, यह पैनल PID, LeTID और माइक्रो-क्रैक रेसिस्टेंट है, जिससे इसकी लाइफ और परफॉर्मेंस लंबे समय तक बनी रहती है। बिफेशियल टेक्नोलॉजी की वजह से यह पीछे से रिफ्लेक्ट होने वाली रोशनी को भी कैप्चर करता है, जिससे इसका आउटपुट करीब 850 Wp तक पहुंच सकता है। इसकी 23.5% मॉड्यूल एफिशिएंसी इसे इस सेगमेंट के टॉप पैनल्स में शामिल करती है।
क्या-क्या चला सकते हैं इससे
एक 730W का सिंगल सोलर पैनल भारत की औसत धूप में रोजाना लगभग 5 से 6 यूनिट बिजली बना सकता है। इससे आप आसानी से एक फ्रिज, 3–4 LED बल्ब, 2 फैन, टीवी, लैपटॉप और मोबाइल चार्जिंग चला सकते हैं। इसके अलावा 0.5 HP तक का छोटा पानी का पंप भी इससे चलाया जा सकता है।
अगर आप 4 से 5 ऐसे पैनल लगाते हैं, तो एक मीडियम साइज घर का पूरा डेली लोड कवर हो सकता है। नेट मीटरिंग के साथ इसे ग्रिड-कनेक्टेड सिस्टम में लगाने पर अतिरिक्त बिजली को डिस्कॉम को बेचकर बिजली बिल लगभग शून्य तक लाया जा सकता है। मौजूदा कीमत ₹16,900 (करीब ₹22/वाट) के हिसाब से यह पैनल न सिर्फ टेक्नोलॉजी के मामले में बल्कि कीमत के लिहाज से भी काफी वैल्यू-फॉर-मनी है। आप इसे Loom Solar की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन ऑर्डर कर घर बैठे मंगवा सकते हैं।
यह भी पढ़े – 👉 2026 में 1kw Solar Sytem कितने का लगेगा? कोनसे पैनल, इन्वर्टर- बैटरी सही रहेंगे