कांच नहीं, फ्रेम नही फिर भी 420W की पॉवर! जानिए Waaree 420W Flexible Solar Panel की कीमत और फीचर्स

आज के समय में सोलर एनर्जी सेक्टर बहुत तेजी से बदल रहा है। पहले बाजार में केवल पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल देखने को मिलते थे, फिर मोनोक्रिस्टलाइन टेक्नोलॉजी आई और उसके बाद मोनो PERC, हाफ कट और बायफेशियल सोलर पैनल जैसी नई टेक्नोलॉजी ने मार्केट में जगह बना ली। इन नई टेक्नोलॉजी की वजह से आज सोलर पैनल ज्यादा बिजली बनाने लगे हैं और उनकी एफिशिएंसी भी काफी बेहतर हो गई है।

Waaree 420W Flexible Solar Panel

लेकिन अब सोलर टेक्नोलॉजी एक और कदम आगे बढ़ चुकी है। अब बाजार में ऐसे सोलर पैनल भी आ गए हैं जिन्हें आप मोड़ सकते हैं, आसानी से उठाकर कहीं भी ले जा सकते हैं और जरूरत के अनुसार कहीं भी इंस्टॉल कर सकते हैं। इन्हें फ्लेक्सिबल सोलर पैनल कहा जाता है।

इसी टेक्नोलॉजी में एक शानदार प्रोडक्ट है Waaree 420W Flexible Solar Panel, जो बिना कांच और बिना एल्यूमिनियम फ्रेम के भी 420 वाट की पॉवर देने में सक्षम है। यह पैनल हल्का, पोर्टेबल और कई खास फीचर्स के साथ आता है।

क्या खास है Waaree 420W Flexible Solar Panel में?

अगर हम इस सोलर पैनल के डिजाइन की बात करें तो यह पारंपरिक सोलर पैनल से काफी अलग दिखाई देता है। सामान्य सोलर पैनल के ऊपर टफन ग्लास लगाया जाता है और उसके चारों तरफ एल्यूमिनियम फ्रेम होता है। इसी वजह से वह पैनल भारी होता है और उसे मोड़ा नहीं जा सकता।

लेकिन इस फ्लेक्सिबल सोलर पैनल में न तो टफन ग्लास होता है और न ही एल्यूमिनियम फ्रेम। इसके ऊपर खास तरह का मजबूत लेमिनेट लगाया जाता है, जो पैनल को हल्का और लचीला बनाता है। यही कारण है कि इस पैनल को आप आसानी से मोड़ सकते हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से किसी भी सतह पर फिट कर सकते हैं।

इस पैनल में हाफ कट मोनो PERC सोलर सेल का उपयोग किया गया है, जो इसे बेहतर परफॉर्मेंस देने में मदद करता है। पैनल को दो हिस्सों में डिजाइन किया गया है, जिससे अगर एक हिस्से पर छाया पड़ जाए तो दूसरा हिस्सा बिजली बनाना जारी रखता है।

अगर सेल की बात करें तो इस पैनल में कुल 144 सोलर सेल लगाए गए हैं, जो 72-72 के दो भागों में बंटे हुए हैं। इसके अलावा इसमें 9 बसबार टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, जो करंट फ्लो को बेहतर बनाती है और बिजली उत्पादन को बढ़ाने में मदद करती है।

पैनल के फ्रंट साइड पर ही IP67 रेटिंग वाला जंक्शन बॉक्स दिया गया है, जो पूरी तरह वेदर प्रूफ होता है। इसके साथ लगभग 500mm की केबल और MC4 कनेक्टर भी मिलते हैं, जिससे इंस्टॉलेशन काफी आसान हो जाता है।

वजन, साइज और परफॉर्मेंस कितनी है?

इस फ्लेक्सिबल सोलर पैनल की सबसे बड़ी खासियत इसका हल्का वजन है। जहां सामान्य 420W सोलर पैनल का वजन 22 से 25 किलो तक होता है, वहीं इस पैनल का वजन लगभग 11 किलो के आसपास ही होता है।

इसका मतलब यह है कि एक व्यक्ति भी इसे आसानी से उठाकर छत या किसी दूसरी जगह पर ले जा सकता है। इसी वजह से इसे पोर्टेबल सोलर पैनल भी कहा जाता है।

अगर साइज की बात करें तो इसकी लंबाई लगभग 2200mm और चौड़ाई करीब 1060mm होती है। यह पैनल लचीला होने के कारण हल्के घुमावदार सतह पर भी आसानी से लगाया जा सकता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो टेस्टिंग के दौरान यह पैनल लगभग 45 वोल्ट तक वोल्टेज और करीब 10 एम्पियर के आसपास करंट जनरेट करता हुआ देखा गया है। इसका मतलब है कि सही धूप मिलने पर यह अपने 420W के आसपास की पावर देने में सक्षम होता है।

इस पैनल पर लगभग 5 साल की प्रोडक्ट वारंटी और करीब 15 साल की परफॉर्मेंस वारंटी मिलती है, जो इसे एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।

कहां-कहां इस्तेमाल किया जा सकता है?

फ्लेक्सिबल सोलर पैनल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे ऐसी जगहों पर भी लगाया जा सकता है जहां सामान्य सोलर पैनल लगाना मुश्किल होता है।

उदाहरण के लिए समुद्र में चलने वाली नाव या बोट के ऊपर अक्सर फ्लेक्सिबल सोलर पैनल लगाए जाते हैं, क्योंकि वहां हल्के और लचीले पैनल की जरूरत होती है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी EV, ट्रक, बस या कैंपर वैन की छत पर भी ऐसे सोलर पैनल लगाए जाते हैं।

अगर किसी के घर की छत थोड़ी घुमावदार है या वजन ज्यादा नहीं सह सकती, तब भी यह पैनल एक अच्छा विकल्प बन सकता है।

अब अगर कीमत की बात करें तो Waaree का 420W Flexible Solar Panel लगभग 18,000 रुपये के आसपास ऑनलाइन उपलब्ध है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो फ्लेक्सिबल सोलर पैनल भविष्य की एक नई टेक्नोलॉजी है, जो आने वाले समय में सोलर इंस्टॉलेशन को और भी आसान बना सकती है। हल्का वजन, आसान इंस्टॉलेशन और अच्छी परफॉर्मेंस की वजह से यह पैनल खास तौर पर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है जो पोर्टेबल या अलग तरह के सोलर सॉल्यूशन की तलाश में हैं। 

यह भी पढ़े – 👉 Luminous NXG 1450 Solar Inverter: दिन में सोलर पर और रात में बैटरी पर चलाएगा घर का पूरा लोड, जानिए पूरी डिटेल्स

Leave a Comment

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें WhatsApp Icon