UTL 550W सोलर सिस्टम से क्या-क्या चला सकते हैं? पंखे, लाइट्स और डिवाइसेस की पूरी जानकारी!

अगर आप बिजली के बिल से परेशान हैं और चाहते हैं कि कुछ ऐसा सिस्टम लग जाए जिससे आपके जरूरी डिवाइसेस दिनभर आराम से चल सकें तो UTL का 550W सोलर सिस्टम आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे आप ऑफ-ग्रिड या ऑन-ग्रिड दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑफ-ग्रिड सिस्टम में आप इसे बैटरी से जोड़कर रात में भी बिजली इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं ऑन-ग्रिड सिस्टम में यह सीधे आपके घर के उपकरणों को पावर देता है। भारत जैसे देश में जहां धूप भरपूर मिलती है, वहां 550W का पैनल आमतौर पर 4 से 5 घंटे तक पूरा आउटपुट देता है।

utl 550 watt solar panel run appliances

कौनसी जरूरतों के लिए है उपयुक्त?

UTL का यह 550 वाट का सोलर सिस्टम दिनभर में 2.2 से 2.5 यूनिट बिजली बना सकता है, जो सामान्य घरेलू जरूरतों के लिए पर्याप्त है। यह सोलर खासकर छोटे घरों, किराए के कमरों, दुकानों या गांव के उन इलाकों में जहां बिजली की कटौती ज्यादा होती है, वहां यह सिस्टम बहुत फायदेमंद हो सकता है। अगर इसमें 12V या 150Ah की बैटरी जोड़ी जाए तो रात के समय भी यह सिस्टम बिजली दे सकता है। इसकी मदद से आप बिना बिजली के समय में भी जरूरी डिवाइस चला सकते हैं।

क्या-क्या डिवाइस चला सकते हैं?

यह सोलर सिस्टम एक साथ कई उपकरण चला सकता है,  नीचे दी गई टेबल से आप इसकी जानकारी ले सकते है। 

डिवाइसवॉटेजकितने समय तक चला सकते हैं?
एलईडी बल्ब (9W)9W6-8 बल्ब पूरे दिन
पंखा (Ceiling)75W1-2 पंखे 6-8 घंटे
मोबाइल चार्जिंग10Wदिनभर आराम से
WiFi राउटर15W24 घंटे
LCD TV (32″)60W3-4 घंटे
लैपटॉप40-65W3-5 घंटे

अगर आपका मकसद सिर्फ जरूरी चीजों को सोलर से चलाना है, तो यह सिस्टम आपको बिजली की काफी राहत दे सकता है। इसके अलावा, बच्चों की पढ़ाई के लिए लाइट और पंखा चलाना हो या वर्क फ्रॉम होम के लिए लैपटॉप और राउटर चलाना हो – यह सिस्टम काफी हद तक सपोर्ट कर सकता है।

कीमत, सब्सिडी और कौन इसे लगाए?

UTL का 550W सोलर पैनल मार्केट में ₹18,000 से ₹25,000 के बीच में मिल जाता है, जिसमें पैनल, वायरिंग, माउंटिंग स्ट्रक्चर और कुछ बेसिक इंस्टॉलेशन सामग्री शामिल होती है। अगर आप इसे सरकार की पीएम सूर्यघर योजना या राज्य की किसी सोलर सब्सिडी योजना के तहत लगवाते हैं तो 60% तक सब्सिडी मिल सकती है, जिससे इसकी लागत और कम हो जाती है। लेकिन इसके लिए आपको 550 वाट के 2 सोलर पैनल लगाकर 1kw का सोलर सिस्टम डिज़ाइन करना होगा।

यह सिस्टम उन लोगों के लिए बेस्ट है जो छोटे घर में रहते हैं या अपनी दुकान या स्टडी रूम के लिए सस्ता और टिकाऊ पावर सॉल्यूशन ढूंढ रहे हैं। इसके लिए आपको किसी स्थानीय सोलर इंस्टॉलर से संपर्क करना होगा जो UTL के साथ काम करता हो। इंस्टॉलेशन से पहले धूप की दिशा और छत की स्थिति को ध्यान में रखना जरूरी है ताकि अधिकतम बिजली जनरेट हो सके।

यह भी पढ़े – 👉 प्याज का छिलका बढ़ाएगा Solar Panel की एफिशिएंसी! 1000 घंटे धूप में भी नहीं होगी परफॉर्मेंस कम – वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा

Leave a Comment

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें WhatsApp Icon